बाइबल एक वर्ष में क्लासिक copertina

बाइबल एक वर्ष में क्लासिक

बाइबल एक वर्ष में क्लासिक

Di: Nicky and Pippa Gumbel
Ascolta gratuitamente

A proposito di questo titolo

बाइबल पढ़ने के विचार से अभिभूत हैं? विचार के लिए नया? या इससे और अधिक प्राप्त करना चाहते हैं? निकी और पिप्पा गंबेल से सुनने के लिए हर दिन समय बिताएं क्योंकि वे आपको 365 दिनों में पूरी बाइबिल के माध्यम से ले जाते हैं और आपको इसे बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। निर्दिष्ट बाइबिल रीडिंग से प्रत्येक दिन के लिए एक विषय तैयार करना, नीतिवचन, भजन और नए और पुराने नियम के अंशों पर निकी और पिप्पा के विचार अंतर्दृष्टि, ज्ञान और अनुप्रयोग से भरे हुए हैं।© Alpha International 2023 Catechesi ed evangelismo Cristianesimo Spiritualità
  • दिन 39: शत्रुतापूर्ण माहौल में कैसे रहा जाए
    Feb 8 2026
    मत्ती 26:1-30, निर्गमन 1:1-3:22, भजन संहिता 19:1-6, इल्सामी उग्रवाद और संघर्ष के कारण लाखों मसीही लोगों ने इराक और सीरिया से पलायन किया है। मसीही लोगों को उग्रवादी सताव और सामुहिक फांसी का सामना करना पड़ता है। दाईश ने मसीहत को पहले दर्जे का शत्रु घोषित किया है। लाखों मसीही जन ऐसे देशों में रहते हैं जहाँ उन्हें अपने विश्वास के कारण सताया जाता है। कई सरकारें चर्च के विकास को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं। बल्कि पारंपरिक इसाई देशों में भी जोशपूर्ण मसीहत के प्रति शत्रुता बढ़ रही है। परमेश्वर के लोगों के लिए शत्रुता कोई नई बात नहीं है। अक्सर लोगों को सफलता, विकास और बड़ी संख्याओं से डराया जाता है। शायद आप भी अपने विश्वास के कारण अपने कार्य के स्थान में या बल्कि अपने परिवार में शत्रुता का सामना कर रहे होंगे। आज का लेखांश शत्रुपूर्ण वातावरण में जीने की सच्चाई को न केवल प्रदर्शित करता है बल्कि वो यह भी बताता है कि हम कैसे जीवित रह सकते हैं और ऐसी शत्रुता के बीच कैसे उन्नति कर सकते हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    13 min
  • दिन 38: इनका उपयोग करें या इन्हें गंवा दें
    Feb 7 2026
    मत्ती 25:14-46, अय्यूब 40:3-42:17, भजन संहिता 18:43-50, माइरा हिन्डले बीसवी सदी के सबसे कुख्यात हत्यारों में से एक थी। उनके अपराध अविश्वसनीय रूप से भयानक थे। फिर भी जब वह कैद में थी तो एक व्यक्ति उससे नियमित रूप से मिला करता था। लॉर्ड लॉन्गफोर्ड (1905-2001) एक विवादास्पद व्यक्ति थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन कैदियों से मुलाकात करने में बिता दिया, जिसमें मायरा हिन्डले भी शामिल हैं। फिर भी परमेश्वर के प्रति और जिन कैदियों से वे मिले थे उनके प्रति उनकी दयालुता और उनकी विश्वासयोग्यता पर कोई भी शक नहीं कर सका। जब उनका देहांत हुआ तो सैकड़ों कैदियों ने उनकी अंतिम विदाई में शोक व्यक्त किया जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के बहिष्कृत लोगों लिए विश्वासयोग्यता से लड़ने में बिता दिया। उन्हें आज के लेखांश में दिये गए यीशु के वचनों से प्रेरणा मिली थी। अपने मरणासन पर उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा, 'क्या तुम्हें पता है बाइबल में सबसे महत्त्वपूर्ण उद्धरण कौन सा है? अपने प्रश्न के जवाब में उन्होंने यीशु के वचनों का उद्धरण करते हुए अपने आखिरी शब्द कहे, 'मैं बन्दीगृह में था, तुम मुझ से मिलने आए' (मत्ती 25:36)। जीवन कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है जिसमें आपको जीतना ही है। यह कोई चूहे की दौड़ भी नहीं है। जीवन एक बड़ा सौभाग्य और अवसर है। परमेश्वर ने आपको वरदान और क्षमताएं दी हैं, और वह चाहते हैं कि आप उनका उपयोग करें। उनका उपयोग करें या उन्हें गंवा दें। वह हमारे प्रति विश्वासयोग्य हैं और वह चाहते हैं कि हम भी उनके प्रति विश्वासयोग्य बनें।
    Mostra di più Mostra meno
    13 min
  • दिन 37: गोपनीय बातें
    Feb 6 2026
    मत्ती 24:32-25:13, अय्यूब 38:1-40:2, भजन संहिता 18:37-42, जब मेरी यीशु से पहली बार मुलाकात हुई, तो मैंने सोचा कि मुझे विश्वास के बारे में हर एक प्रश्नों के जवाब पता होने चाहिये। मगर मैंने बाइबल का जितना ज़्यादा अध्ययन किया, उतना ही मैंने जाना कि हमें हर एक बातों का जवाब देना ज़रूरी नहीं है। ऐसी बातें भी हैं जो फायदेमंद अज्ञेयवाद या जिसे बाइबल आधारित अज्ञेयवाद के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। कुछ प्रश्न ऐसे हैं जिनका जवाब हम जानते हैं। लेकिन कुछ और अन्य प्रश्न भी हैं जिनका सबसे अच्छा जवाब हम यह दे सकते हैं कि, 'हमें नहीं पता'। गोपनीय बातें हमारे प्रभु परमेश्वर से संबंधित हैं, लेकिन जो बातें प्रगट हैं वह हमारी हैं (व्यवस्थाविवरण 29:29अ)। हमें उन बातों के बारे में स्पष्ट होना ज़रूरी हैं जिनके बारे में बाइबल स्पष्ट हैं। आप जो जान सकते हैं उसके बारे में अज्ञेयवादी न बनें। समान रूप से, जिन बातों के बारे में बाइबल अज्ञेय है उनके बारे में कट्टर न बनें। आज के लेखांश में हम बड़े प्रश्नों के तीन उदाहरण देखेंगे जिन्हें बार - बार पूछा जाता है। इन प्रश्नों के उत्तर ऐसे हैं जिनमे से हम कुछ जानते हैं, और कुछ नहीं जानते।
    Mostra di più Mostra meno
    12 min
Ancora nessuna recensione