दिन 37: गोपनीय बातें copertina

दिन 37: गोपनीय बातें

दिन 37: गोपनीय बातें

Ascolta gratuitamente

Vedi i dettagli del titolo

A proposito di questo titolo

मत्ती 24:32-25:13, अय्यूब 38:1-40:2, भजन संहिता 18:37-42, जब मेरी यीशु से पहली बार मुलाकात हुई, तो मैंने सोचा कि मुझे विश्वास के बारे में हर एक प्रश्नों के जवाब पता होने चाहिये। मगर मैंने बाइबल का जितना ज़्यादा अध्ययन किया, उतना ही मैंने जाना कि हमें हर एक बातों का जवाब देना ज़रूरी नहीं है। ऐसी बातें भी हैं जो फायदेमंद अज्ञेयवाद या जिसे बाइबल आधारित अज्ञेयवाद के रूप में उल्लेखित किया जा सकता है। कुछ प्रश्न ऐसे हैं जिनका जवाब हम जानते हैं। लेकिन कुछ और अन्य प्रश्न भी हैं जिनका सबसे अच्छा जवाब हम यह दे सकते हैं कि, 'हमें नहीं पता'। गोपनीय बातें हमारे प्रभु परमेश्वर से संबंधित हैं, लेकिन जो बातें प्रगट हैं वह हमारी हैं (व्यवस्थाविवरण 29:29अ)। हमें उन बातों के बारे में स्पष्ट होना ज़रूरी हैं जिनके बारे में बाइबल स्पष्ट हैं। आप जो जान सकते हैं उसके बारे में अज्ञेयवादी न बनें। समान रूप से, जिन बातों के बारे में बाइबल अज्ञेय है उनके बारे में कट्टर न बनें। आज के लेखांश में हम बड़े प्रश्नों के तीन उदाहरण देखेंगे जिन्हें बार - बार पूछा जाता है। इन प्रश्नों के उत्तर ऐसे हैं जिनमे से हम कुछ जानते हैं, और कुछ नहीं जानते।
Ancora nessuna recensione