chakka jaam (kavita haasya/vyang) copertina

chakka jaam (kavita haasya/vyang)

chakka jaam (kavita haasya/vyang)

Ascolta gratuitamente

Vedi i dettagli del titolo

A proposito di questo titolo

This poetry is a sarcastic take on the rampant blockades (mostly road blockades) enacted by the politicians and their supporters


चक्का जाम


बड़े से दल के नेताजी का

देखो आया है फरमान

बंद करो सब हाट खोमचे

अब करना है चक्का जाम

लाठी डंडे धरो मशालें

शोर मचाके के भर दो कान

शहर जलेगा आज अगर कोई

दिखा सड़क या खुला दुकान


काले नीले उजले कुरतों में

सजधज काटा खूब बवाल

अकड़ में घूमे पार्टी वाले

लगा के माथे पट्टी लाल

भगा भगा के मारा सबको

पूछा जिसने कोई सवाल

टरक फूँक दी सड़क जला दी

तोड़ के ताले लूटा माल


मौज हुई बच्चों की जब

बस बीच रास्ते लौटी थी घर

सहम के दुबके पर सब के सब

जब देखा बाहर का तूफान

किसी तरह से ड्राइवर बाबू

बच्चों को घर तक पहुँचाए

बच्चे घर जबतक ना पहुँचे

हलक में अटकी माँ की जान


दल मजदूरों का भाग ना पाया

भीड़ देख कर घबराया

पर लगाके बुद्धि घुसा भीड़ में

पट्टी पहन ली डंडा थाम

बढ़े भीड़ के साथ मिला

तब आगे नेता का लंगर

सब दबा के ठूँसे हलवा पूरी

मुरगा भात और पकवान


प्रसव कराने को थी निकली

अस्पताल को एक महिला

हुआ दर्द उस जाम मे फसंकर

पति भी व्याकुल था हैरान

प्रसव हुआ उस गाड़ी में ही

बलवे में गूँजी किलकारी

सुनके पसीजा भीड़ का भी मन

शरम के मारे खुल गया जाम


उस बंदी की भागमभाग में

एक हलवाई का भाग जगा

एक बड़ी कढ़ाई ले कर सीधा

भागा बिना ही देकर दाम

घर की गली के बाहर से ही

दिखे बिलखते बीवी बच्चे

खोल जिसे बाजार गया था

फूँकी पड़ी थी उसकी दूकान


नेता जी तो बड़े ही खुश थे

सफल हुआ था चक्का जाम

जल्द ही तोते उड़े मिली जब

चीठ्ठी पत्नी की उनके नाम

उसमें लिखा था ओ कपटी

मुझे पाया पिता को धमका कर

मैं भाग रही तेरे ड्राइवर के संग

तुम करते रहना चक्का जाम

Ancora nessuna recensione