Sandhya Aur Sanjhi Teaser - Storyteller Nikshay Maurya - Written by Nisha Singh copertina

Sandhya Aur Sanjhi Teaser - Storyteller Nikshay Maurya - Written by Nisha Singh

Sandhya Aur Sanjhi Teaser - Storyteller Nikshay Maurya - Written by Nisha Singh

Ascolta gratuitamente

Vedi i dettagli del titolo

A proposito di questo titolo

Sandhya Aur Sanjhi Teaser - Storyteller Nikshay Maurya - Written by Nisha Singh *संध्या और सांझी: पुनर्जन्म की रहस्यमय गाथा* संध्या और सांझी दो बहनों की कहानी है जिनका पुनर्जन्म हुआ है। संध्या का जन्म लखनऊ में मीरा के रूप में हुआ, जिसे तस्वीरें बनाना पसंद था। वहीं, सांझी का जन्म लंदन में टिया के रूप में हुआ, जो बांसुरी बजाने की शौकीन थी। मीरा की तस्वीरें और टिया की बांसुरी की धुन दोनों ही रहस्यमय थीं। आखिर 500 वर्ष पुरानी मंदिर का क्या रहस्य था? टिया की बांसुरी की धुन क्या बताना चाहती थी? इन दोनों का पुनर्जन्म किस खास मकसद के लिए हुआ था? ये दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में उलझी हुई थीं और इस बात से परेशान थीं कि संध्या और सांझी कौन हैं और ये सपनों में क्यों आती हैं? मीरा के माता-पिता ने बहुत कोशिश की कि मीरा को इन सब से बाहर निकाल सकें, वहीं टिया की दादी और पापा ने भी हिम्मत नहीं हारी। लेकिन ये दोनों अपनी जिंदगी के रहस्य से बाहर नहीं निकल सकीं। इन्हें अपने पुनर्जन्म और जिंदगी के रहस्य के बारे में तब मालूम हुआ जब ये दोनों एक-दूसरे से मिलीं। आखिर उस मंदिर से इनका क्या संबंध है? इनका पुनर्जन्म क्यों हुआ और ऐसा कौन सा रहस्य है इनकी तस्वीरों और बांसुरी की धुन में? वो कौन सा अधूरा काम है जिसे पूरा करना है? सुनिए इस रहस्यमय गाथा को, जहाँ हर मोड़ पर है एक नया रहस्य और रोमांच।
Ancora nessuna recensione