Episodi

  • सिस्टम अंधभक्त चाहता है, छात्र नहीं
    Sep 23 2026

    आज भारत में छात्र होने का क्या मतलब है? इस एपिसोड में, मैं इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से जुड़ी अपनी बातें और अनुभव साझा कर रहा हूँ।


    मैं कई ऐसे छात्रों से मिला जिन्होंने अपनी परेशानियाँ बताईं - जैसे रुकी हुई सरकारी भर्तियाँ, एक नर्सिंग छात्रा जिसे छह साल बाद भी डिग्री नहीं मिली है, PhD स्कॉलर्स जो देर से मिलने वाले स्टाइपेंड के कारण संघर्ष कर रहे हैं, और वो परिवार जिन्होंने दिल्ली में एक इमारत गिरने की घटना में अपने बच्चे खो दिए। ये सभी मुद्दे राजनीति, व्यापार और संस्थानों में सत्ता के केंद्रीकरण वाले "सिस्टम" से जुड़े हैं।


    मैं छात्रों से जुड़ी खूबियों जैसे जिज्ञासा, ईमानदारी, विनम्रता और निडरता की तुलना "अंधभक्त" की विपरीत मानसिकता से करता हूँ, और सभी युवाओं के लिए उम्मीद का संदेश के साथ अपनी बात खत्म करता हूँ।

    Mostra di più Mostra meno
    9 min
  • System wants Andhbhakts not Students | Rahul Gandhi Podcast
    Sep 23 2026

    What does it mean to be a student in India today? In this episode, I share reflections from Chhatron Ki Goonj in Indore.I met several students who recounted their issues — stalled government recruitments, a nursing student still without her degree six years in, PhD scholars struggling on delayed stipends, families who lost children in a building collapse in Delhi. All of these issues are connected to the "system" of concentrated power in politics, business, and institutions.I contrast the qualities associated with students — curiosity, honesty, humility, fearlessness — against the "andhbhakt" mindset, and close with a message of hope for young listeners.#ChhatronKiGoonj

    Mostra di più Mostra meno
    8 min
  • सुर्खियों से बाहर असली भारत की कहानियां | Rahul Gandhi Podcast
    Sep 2 2026

    इस महीने, तीन बातें मेरे ज़हन में छाई रहीं - पहला, पुणे का खचाखच भरा हॉल जहाँ युवा महिलाओं ने पाबंदियों और खामोशी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई;दूसरा, इलाहाबाद में छात्रों से भरा मैदान जहाँ उनसे रोज़गार, AI और सिकुड़ती अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों के बारे में बात हुई; और तीसरा एक पुलिस स्टेशन के बाहर सात घंटे तक उस नौजवान के साथ खड़े रहना जिसने एक विरोध-प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता के कारण अपनी आँखों की रोशनी खो दी थी। इस एपिसोड में, मैं पहचान, न्याय और जवाबदेही पर बात कर रहा हूँ - और यह भी कि जब खबरों का दौर गुज़र जाता है, तब भी ये कहानियाँ क्यों अहम बनी रहती हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए पूरा न्यूज़लेटर पढ़ें। जय हिंद।

    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • Beyond the Headlines, Real Stories of India | Rahul Gandhi Podcast
    Sep 2 2026

    This month, three moments stayed with me — a packed hall in Pune where young women spoke up against control and silence, a room full of students in Allahabad grappling with jobs, AI, and a shrinking economy, and seven hours outside a police station standing with a young man who lost his eyesight in a protest. In this episode, I reflect on identity, justice, and accountability — and why these stories matter long after the news cycle moves on. Read the full newsletter for more. Jai Hind.

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • भारत की दिशा तय करने वाली दो शक्तियां
    Aug 28 2026

    पॉडकास्ट के इस एपिसोड में, मैं 13 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए गए अपने भाषण पर फिर से बात कर रहा हूँ।


    इसमें मैंने भारत के मौजूदा राजनीतिक हालात को व्यवस्था और अभिव्यक्ति की आज़ादी के बीच की लड़ाई के बारे में बात की है, RSS के बड़े पूंजीपतियों की ओर झुकाव को समझाया है, और हाल के समय में कूटनीति और सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार के गलत फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • The Two Forces Shaping India Today | Rahul Gandhi Podcast
    Aug 28 2026

    In this episode, I revisit my address at the Rachnatmak Congress National Convention held in New Delhi on August 13, 2026 — framing India’s political moment as a battle between order and free expression, tracing the RSS’s shift toward big capital and questioning the government’s mishandling of recent diplomacy and border security.

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • महिलाएं किस तरह भारत की असली शक्ति हैं।
    Aug 27 2026

    यह एपिसोड पुणे में आयोजित देशभर की महिलाओं की एक बड़ी सभा

    ‘छात्रों की गूंज’ में हुए हालिया संवाद - “Break the Cage” - को फिर से बयान करता है।


    यह कोई भाषण नहीं, बल्कि एक सोचने का तरीका है - खुद के बारे में सोचने, अपनी बात खुलकर कहने और अपनी आवाज़ खुद बनने का।


    बात उन छोटी-बड़ी दीवारों की, जिनमें महिलाओं को बेटी, पत्नी और माँ जैसी तय भूमिकाओं तक सीमित कर दिया जाता है। बात उस control की, जो हिंसा से, अपमान से और यहाँ तक कि उनके समय पर भी हक़ जता कर कायम रखा जाता है। लड़ाई किसी कानून या घटना के खिलाफ नहीं इस मनुवादी सोच के ख़िलाफ़ है।


    इस एपिसोड का संदेश बिल्कुल साफ़ है - खुलकर बोलो, खुद पर गर्व करो और अपने अधिकारों के लिए लड़ो।

    Mostra di più Mostra meno
    8 min
  • Why Women Are India’s Real Strength | Rahul Gandhi Podcast
    Aug 27 2026

    This episode revisits a recent talk delivered at the Chhatron Ki Goonj Pune edition — “Break the Cage” — to the largest gathering of women from across the country.


    Rather than a lecture, it was meant as a framework: a way to think, express and speak for yourself.


    The episode explores three ideas — how women get boxed into narrow identities of daughter, wife and mother, how control operates through violence, disrespect and time and why the real fight isn’t about one law or incident, but a mindset.


    It concludes with a call to action: be loud, be proud and claim your space.

    Mostra di più Mostra meno
    7 min