Episodi

  • स्ट्रेस-फ़्री जीवन के आयुर्वेदिक राज़
    Sep 19 2025
    आज की व्यस्त ज़िंदगी में तनाव हर किसी का साथी बन गया है। वेलनेस का मतलब केवल डाइट या फिटनेस रूटीन नहीं, बल्कि ऐसा संतुलन है जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों एक साथ जुड़े रहें। इस पॉडकास्ट में हम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक जीवनशैली के सरल उपायों की चर्चा करेंगे, जो दिनभर की थकान, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। छोटे-छोटे बदलाव जो आप अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाकर सेहत और सुकून दोनों को बेहतर बना सकते हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    10 min
  • आचार्य जी के साथ आयुर्वेद, आहार और विचारों पर चर्चा
    Aug 13 2025
    इस एपिसोड में हम जानेंगे आचार्य जी से कि आयुर्वेद के नजरिए से हम अपने रोज़ के आहार, विचार और व्यवहार को कैसे सुधार सकते हैं। चिंता (Anxiety), नींद की परेशानी, या बदलते मौसम में होने वाली बीमारियाँ — इन सभी का इलाज हमारे रसोईघर और दिनचर्या में ही छिपा है। सुनिए, समझिए, और अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर उसे बेहतर, स्वस्थ और संतुलित बनाइए। आचार्य जी के मार्गदर्शन में जानिए, कैसे आयुर्वेद सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है।
    Mostra di più Mostra meno
    9 min
  • आयुर्वेद: क्यों है यह सबसे प्रभावी?
    Feb 28 2025
    इस एपिसोड में हम जानेंगे कि आयुर्वेद को अन्य उपचार विधियों से क्यों अलग और प्रभावी माना जाता है। आयुर्वेद न केवल शरीर के संतुलन को बनाए रखने का एक तरीका है, बल्कि यह हमारे आहार, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में मदद करता है। इस चर्चा में, हम आयुर्वेद के महत्व, इसके सिद्धांतों और आज की पीढ़ी के लिए इसके फायदे पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे
    Mostra di più Mostra meno
    13 min
  • आयुर्वेदिक उपायों से बदलें अपनी सेहत: आचार्य बालकृष्ण के साथ
    Oct 18 2024
    इस एपिसोड में, हम जानेंगे कि आयुर्वेद और घर की आम हमारे स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकती है। इसके साथ ही, बदलते मौसम में गले की समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है और देर रात तक जगने की आदत सेहत पर क्या असर डालती है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। सुनिए इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण के ज्ञान से भरपूर बातें और जानिए कैसे आयुर्वेद और योग आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    26 min
  • जानिए आयुर्वेद, योग और जीवन का संतुलन: आचार्य बालकृष्ण के साथ
    Sep 13 2024
    इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और योग की असली परिभाषा को समझाया। उन्होंने बताया कि जीवन के विभिन्न पहलुओं के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए और जन्मदिन के उत्सव की बजाय उसे महत्वपूर्ण कर्मों में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है। आचार्य जी ने आधुनिक पीढ़ी के लिए आयुर्वेदिक रिसर्च के महत्व पर भी चर्चा की और घरेलू बूटियों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान, उन्होंने जीवन के प्रति एक नए दृष्टिकोण को उजागर किया और प्रकृति के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। सुनिए इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण के ज्ञान से भरपूर बातें और जानिए कैसे आयुर्वेद और योग आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    16 min
  • आयुर्वेद और एलोपैथी: स्वस्थ जीवन की नई दिशा
    Feb 20 2024
    आज के एपिसोड में हम आयुर्वेद और एलोपैथी का अंतर समझेंगे और देखेंगे कि अस्पताल आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं। हम यह भी जानेंगे कि हम आयुर्वेद को अपने जीवन में कैसे अपना सकते हैं। हम कैसे अपने शरीर और मन को सही आहार और व्यायाम की मदद से लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए, स्वस्थ जीवन की ओर एक नया कदम बढ़ाते हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    12 min
  • आयुर्वेद: स्वास्थ्य और संतुलन की कुंजी
    Jan 29 2024
    सभी को पता है कि आयुर्वेद कई हमारी ज़िंदगी में क्या महत्व हैं। आयुर्वेद हमारे रोगों का इलाज नहीं ही करता बल्कि हमारे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इस एपिसोड में हम आयुर्वेद के महत्व पर और विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, आचार्य जी से उनके व्यस्त स्केज़्यूल में स्ट्रेस को कैसे हैंडल करते हैं, इसके बारे में भी जानेंगे।
    Mostra di più Mostra meno
    28 min
  • खाने के चयन कैसे आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं: पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट
    Oct 18 2023
    पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट के इस एपिसोड में हम कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जैसे कि मिलेट्स के महत्व, शाकाहारी और मांसाहारी आहार के बारे में, संतुलित जीवन जीने के कुछ सुझाव, और अंत में हम पतंजलि वेलनेस सेंटर में आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादन के बारे में भी जानेंगे।
    Mostra di più Mostra meno
    24 min