• वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 6: एमेलिया इयरहार्ट
    May 7 2024
    वो प्लेन उड़ा कर अटलांटिक महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला थीं. वो एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाना चाहती थीं. और इसी चाहत में वो अपनी आखिरी उड़ान पर निकली थीं. लेकिन यह उड़ान कभी पूरी नहीं हुई. रास्ते में उनका प्लेन क्रैश हुआ. इस क्रैश के बाद ना किसी को विमान मिला, ना ही अमेलिया का शरीर. 85 सालों से दुनिया भर के रिसर्चर यह पता लगाने में लगे हैं कि आखिर उनके साथ हुआ क्या.
    Mostra di più Mostra meno
    20 min
  • वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 5: रानी एलिजाबेथ द्वितीय
    May 7 2024
    जब घर वालों को पता चला कि एलिजाबेथ की दोस्ती फिलिप से बढ़ रही है, तो उन्हें बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा. फिलिप के जर्मन नाते के चलते एक तरह से वो दुश्मन देश से जुड़ा हुआ था और ये परिवार को बिलकुल भी रास नहीं आया. इसके अलावा एलिजाबेथ के पिता को फिलिप यूं भी पसंद नहीं थे. वो बस नाम के ही प्रिंस थे. उनके पास धन दौलत के नाम पर कुछ था ही नहीं.
    Mostra di più Mostra meno
    15 min
  • वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 4: क्लियोपेट्रा
    May 7 2024
    क्लियोपेट्रा बहुत पढ़ी लिखी थी. उसे उस जमाने के सारे कानून, धर्म, अर्थशास्त्र, राजनीति और इतिहास की बहुत अच्छी जानकारी थी. उस जमाने में उस जितनी ताकतवर और संपन्न महिला दूसरी कोई नहीं थी. क्लियोपेट्रा ने दो दशक से भी ज्यादा प्राचीन मिस्र पर राज किया. पहले अपने पिता के साथ, फिर अपने भाई के साथ और उसके बाद अपने बेटे के साथ. राजा रानियां तो बहुत रहे, लेकिन ये रानी इतनी मशहूर क्यों हुई?
    Mostra di più Mostra meno
    19 min
  • वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 3: फ्लोरेंस नाइटिंगेल (भाग 2)
    May 7 2024
    फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्स से कहीं ज्यादा थीं. उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई के बारे में भी आवाज उठाई, भारत की गरीबी पर भी. और तो और उन्होंने लंदन के अपने नर्सिंग स्कूल में पढ़ने वाली नर्सों को काम करने के लिए भारत भेजना शुरू किया. इनका काम था भारत जा कर वहां की लड़कियों को नर्स बनने की ट्रेनिंग देना. आज पूरी दुनिया में भारत की नर्सों को देखा जा सकता है. इसका श्रेय जाता है फ्लोरेंस नाइटिंगेल को.
    Mostra di più Mostra meno
    17 min
  • वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 2: फ्लोरेंस नाइटिंगेल (भाग 1)
    May 7 2024
    मां बाप की खुशी के लिए मंगनी तो की लेकिन सात साल बाद अपनी खुशी के लिए तोड़ दी. खानदान की इज्जत का ख्याल रखते हुए अपने सपने छिपा लिए लेकिन जब हौसला कर के उन्हें पूरा किया तो देश और दुनिया में ऐसी इज्जत कमाई कि सदियों के लिए खानदान का नाम रोशन कर दिया. वो कौन थी में आज का किस्सा है दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का.
    Mostra di più Mostra meno
    15 min
  • वो कौन थी? सीजन 3 एपिसोड 1: मैरी क्यूरी
    May 7 2024
    यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए उसे आठ साल का इंतजार करना पड़ा था. खतरनाक रसायनों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए उसके पास कोई लैब नहीं, बस एक स्टोर रूम था. रेडियोएक्टिविटी क्या होती है, ये उसी ने दुनिया को बताया. लेकिन खुद नंगे हाथों से रेडियोधर्मी केमिकल को टेस्ट करती थी. आज की कहानी है उस महिला की जिसे दो बार नोबेल पुरस्कार हासिल हुआ, वो भी फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे दो अलग अलग क्षेत्रों में.
    Mostra di più Mostra meno
    23 min
  • वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 5: भीकाजी कामा
    May 7 2024
    बात 1907 की है. भारत की आजादी से चालीस साल पहले की. उस जमाने में जब अपने ही देश में भारत का झंडा फहराना मुश्किल था, एक बहादुर पारसी महिला ने विदेश में पहली बार भारत का झंडा फहराया था. आज की कहानी मैडम भीकाजी कामा की, जिन्होंने जर्मनी के श्टुटगार्ट शहर में आ कर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन में हिस्सा लिया और ना केवल अंग्रेजों, बल्कि पूरी दुनिया के आगे भारत का झंडा फहराने की हिम्मत दिखाई.
    Mostra di più Mostra meno
    14 min
  • वो कौन थी? सीजन 2 एपिसोड 4: रोजा लक्जमबर्ग
    May 7 2024
    वो मार्क्सवादी थीं लेकिन लेनिन की विचारधारा से सहमत नहीं थीं. वो लेनिन का विरोध भी खुल कर करती थीं लेकिन उनके सम्मान में कोई कमी भी नहीं आने देती थीं. जन्मी वो पोलैंड में थीं, पढ़ाई उन्होंने स्विट्जरलैंड में की, बतौर पत्रकार वो जर्मनी में सक्रिय रहीं और पूरी दुनिया में वो क्रांतिकारी रोजा के नाम से जानी गईं. आज की कहानी रोजा लक्जमबर्ग की.
    Mostra di più Mostra meno
    15 min