Crime Branch copertina

Crime Branch

Crime Branch

Di: Aaj Tak Radio
Ascolta gratuitamente

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.

CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Crimini reali
  • Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
    Jul 28 2026
    20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.
    Mostra di più Mostra meno
    47 min
  • Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
    Jul 22 2026
    दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    Mostra di più Mostra meno
    1 ora e 5 min
  • GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
    Jul 14 2026
    हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    Mostra di più Mostra meno
    1 ora
adbl_web_anon_alc_button_suppression_t1
Ancora nessuna recensione