Episodi

  • BULLET BABA MANDIR
    Sep 2 2022

    क्या आप भारत के ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में जानते हैं? जहां किसी देवी-देवता की मूर्ति नहीं, बल्कि एक बुलेट मोटर साइकिल आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करती है । जी हाँ, बुलेट बाबा मंदिर, जिसे ॐ बन्ना मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है?

    Mostra di più Mostra meno
    6 min
  • Karni Mata Mandir
    Sep 2 2022

    भारत में स्थित प्राचीन मंदिरो में एक मंदिर ऐसा है, जहां सिर्फ़ चूहों की पूजा से ही मिल जाता है मनोवांछित फल। इस मंदिर में चूहों की पूजा ही नहीं, बल्कि उनकी झूठी मिठाई प्रसाद के रूप में बांटी जाती है। इसके पीछे क्या वजह है ?

    Mostra di più Mostra meno
    3 min
  • Gadhiya Ghat Mata Mandir
    Sep 2 2022

    मध्य प्रदेश में स्थित मालवा जिले के नलखेड़ा से लगभग 15 कि.मी. दूर गड़िया ग्राम के पास कालीसिंध नदी के तट पर प्रसिद्ध गड़ियाघाट वाली माता का मंदिर है। यहाँ पर पिछले दस सालो से देवी मां की आरती के लिए पानी से जलाया हुआ दीपक, आज भी जल रहा है। भला कैसे ?

    Mostra di più Mostra meno
    3 min
  • Kheer Bhavani Mandir
    Jul 28 2022

    जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से 14 KM दूर गान्दरबल ज़िले में तुलमुला गाँव में एक पवित्र देवी का मंदिर है। जिन्हें खीर भवानी के नाम से भी जानते है। इस मंदिर में आश्चर्य की बात यह है कि यह मंदिर भविष्य बताता है। वो कैसे? पड़ गए न आप भी असमंजस में , कोई बात नहीं इस रहस्यमयी मंदिर का रहस्य जानने के लिए सुनिए हमारे यह एपिसोड।

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • Channapatna Dog Temple
    Jul 28 2022

    कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना शहर से 15 से 20 km दूर अग्रहारा वलागेरेहल्ली गांव में एक ऐसा मंदिर है जहां किसी देवी देवता की नहीं बल्कि कुत्तों का मंदिर है । जहां लोगों के द्वारा कुत्तों की पूजा की जाती है और इसके साथ साथ वर्ष में एक बार यहां मेला भी लगाया जाता है। मान्यता के अनुसार वहां के स्थानीय लोग बताते है कि इस मंदिर का निर्माण वहां के स्थानीय व्यापारी रमेश ने कराया था। लेकिन क्यों ? क्या है इस मंदिर को बनवाने के पीछे की कहानी जानते है हमारे इस एपिसोड में

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • Shri Mandir
    Jul 28 2022

    केरल राज्य के कोल्लम जिले के कोट्टनकुलंगरा के श्रीमंदिर में महिलाओ को नहीं बल्कि पुरुषों को, एक या दो नहीं पूरे 16 श्रृंगार करके ही जाना होता है। जी हाँ अपने सही सुना है। मंदिर प्रांगड़ में जाने से पूर्व जिन पुरुषों में एक भी श्रृंगार की कमी होती है। उन्हें मंदिर में जाने से रोक दिया जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है, जानते है हमारे इस एपिसोड में।

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • Juna Chinatmani Mandir
    Jul 28 2022

    मध्य प्रदेश राज्य के जूनी इंदौर शहर में श्री जूना चिंतामन गणेश जी के मंदिर में स्थानीय भक्तो के आलावा देश विदेश से भक्त मंदिर के पुजारी को कॉल करते है और मंदिर के पुजारी उस मोबाईल से भक्तों की बात गणेश जी से करते है पर आखिर क्यों जानने के लिए सुनिए हमारा यह एपिसोड।

    Mostra di più Mostra meno
    4 min
  • Hanuman Mandir
    Jul 28 2022

    दुनिया में यदि कोई भी व्यक्ति अगर बीमार होता है तो सीधे डॉक्टर के पास जाता है। लेकिन हमारे भारत में चमत्कार और आस्था का स्तर इतना अधिक है कि भगवान् का नाम लेते ही बड़ी से बड़ी बीमारी भी पल भर में दूर हो जाती है। हनुमान जी का यह मंदिर ऐसा मंदिर है जहां किसी अस्पताल से अधिक भीड़ लगती है। यहाँ पर लोग अपनी टूटी हुयी हड्डियों को सही कराने आते है। आखिर कौन सा है ये मंदिर, जानते है हमारे आस्था या अन्धविश्वास के इस एपिसोड में।

    Mostra di più Mostra meno
    4 min