Episodi

  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव नतीजों में बीजेपी और एनडीए को बड़ी बढ़त मिली है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बंगाल में बीजेपी बहुमत की ओर, जबकि ममता बनर्जी ने नतीजों पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए, नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी जीते जबकि भवानीपुर से ममता आगे हैं, असम में बीजेपी ने स्पष्ट जीत दर्ज की है, पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की स्थिति में और केरल में UDF ने बड़ी जीत हासिल की है जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है, बिहार में आंधी-तूफान से 12 लोगों की मौत और दुबई में मिसाइल अलर्ट जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में बीजेपी और एनडीए को बड़ी बढ़त, जिसके बाद दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू, बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटों के साथ बहुमत की ओर, जबकि टीएमसी पीछे चल रही है, काउंटिंग के दौरान तनाव व हिंसा की घटनाएं सामने आईं, असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, केरल में कांग्रेस-नीत यूडीएफ स्पष्ट बहुमत की तरफ, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त बनाई और होर्मुज स्ट्रेट में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की खबर. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के साथ आगे चल रही है, जबकि टीएमसी पीछे है, कई जगहों पर हिंसा और EVM से छेड़छाड़ के आरोप भी सामने आए, असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त हासिल की, केरल में कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में, महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ाते हुए नए मामलों को भी कानून के दायरे में शामिल करने का निर्देश दिया है . सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 2 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    आज शाम 6:30 बजे BJP Headquarter पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुवेंधु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी में काफ़ी टक्कर का मुकाबला, 6 राउंड की मतगणना के बाद क्या है हिमंता की सीट का हाल, तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से TVK के वी.एस. बाबू से आठ राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 8 हजार वोटों से पिछड़े, देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे आने शुरू और अमेरिकी सेना ने जब्त किए गए ईरानी जहाज टूस्का को अब पाकिस्तान को सौंपा. सुनिए 2 बजे तक के सबसे बड़े चुनावी अपडेट्स सिर्फ़ 5 मिनट में
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस शून्य पर सिमटी, ममता बनर्जी अपनी सीट से करीब 16,000 वोटों से आगे, VVPAT पर्चियों के मामले पर क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ममता बनर्जी के आवास के बाहर BJP समर्थकों की नारेबाज़ी, काउंटिंग के दौरान TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय की पार्टी TVK 105 सीटों पर आगे, कोलाथुर सीट पर स्टालिन पिछड़े, केरल में UDF 95 सीटों के साथ बहुमत पार, असम में BJP 98 सीटों पर आगे, पुडुचेरी में 3 सीट के नतीजे आए और बारामती में सुनेत्रा पवार में बढ़त बनाए हुए, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: दोपहर 12 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    TMC को बड़ा झटका, बंगाल में बड़ा उलटफेर, ममता-सुवेंदु में कांटे की टक्कर, विजय की पार्टी TVK 101 सीटों पर आगे, कोलाथुर सीट पर स्टालिन पिछड़े, केरल में UDF 94 सीटों के साथ बहुमत पार, CM चेहरे पर शशि थरूर ने क्या कहा, असम में BJP 99 सीटों पर आगे, पुडुचेरी का हाल क्या है, चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में उछाल और अमेरिकी सेना ने ज़ब्त ईरानी जहाज़ पाकिस्तान को सौंपा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 11 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    भवानीपुर से कौन आगे, सुवेंदु अधिकारी ने बनाई नंदीग्राम पर बढ़त, बीजेपी प्रभारी मंगल पांडे ने ममता बनर्जी सरकार को लेकर क्या कहा, नोआपारा विधानसभा क्षेत्र पर बीजेपी नेता ने क्या आरोप लगाया, तमिलनाडु के CM स्टालिन को बड़ा धक्का, असम में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम को लेकर क्या कहा, केरलम में कांग्रेस को बड़ी सफ़लता, पुडुचेरी में किसका बोलबाला और महाराष्ट्र के बारामती में सुनेत्रा पवार को बढ़त, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 11 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    Mostra di più Mostra meno
    5 min
  • विधानसभा चुनाव स्पेशल: सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    May 4 2026
    पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी, भवानीपुर सीट से कौन आगे, कोलकाता में TMC दफ्तर पर सन्नाटा, सिलीगुड़ी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में देरी, सूरी-दुबराजपुर में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK 82 सीटों पर आगे, असम में BJP की जीत लगभग तय, केरल में UDF 77 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के करीब, पुडुचेरी में BJP 7 सीटों पर आगे, महुआ मोइत्रा ने स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV बंद होने का आरोप लगाया और IPL में आज Mumbai Indians बनाम Lucknow Super Giants, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    Mostra di più Mostra meno
    5 min