• क्या सेना में दो प्रकार के शहीद हैं अग्निवीर पर राहुल और राजनाथ में बहस
    Aug 23 2024
    July 04, 2024, 01:26PM July 04, 2024, 01:26PM अग्निवीर और रेगुलर जवान को शहादत के बाद मिलने वाली तमाम सुविधाओं को लेकर जो जानकारी आ रही है, वह यही बता रही है कि सेना में दो तरह के शहीद हो गए हैं। लोकसभा में राहुल गांधी ने जब यह सवाल उठाया तो उन पर झूठ बोलने का आरोप लगा और राजनाथ सिंह ने कहा कि एक करोड़ की सहायता राशि दी जाती है। मगर यह सवाल का जवाब नहीं हुआ। आप इस वीडियो को पूरा देखिए, इसका जवाब भी मिलेगा और अग्निवीर को लेकर और भी कई सारी जानकारियां।
    Mostra di più Mostra meno
    37 min
  • संसद में चुनाव आयोग
    Aug 23 2024
    July 04, 2024, 03:30PM July 04, 2024, 03:30PM चुनाव आयोग को सुनना चाहिए कि विपक्ष के सांसदों ने आयोग को लेकर लोकसभा और राज्य सभा में क्या क्या कहा है। राज्यसभा में मनोज झा तो लोकसभा में महुआ मोइत्रा। डीएमके सांसद ए राजा, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी, समाजवादी पार्टी के सासंद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर अपनी बात रखी है और इस संस्था की घटती विश्वसनीयता पर चिंता जताई है। कई सांसदों की टिप्पणियों को सदन की कार्रवाई से निकाल दिया गया, मगर आयोग पर उठाए गए सवाल अभी भी वहीं खड़े हैं।
    Mostra di più Mostra meno
    18 min
  • केवल महंगा नहीं हुआ फोन पर बात करना, फोन पर पहरा भी बढ़ा है
    Aug 23 2024
    July 06, 2024, 12:42PM July 06, 2024, 12:42PM अचानक से रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने फोन पर बात करना महंगा क्यों किया? इंटरनेट का डेटा क्यों महंगा किया ? सरकार टेलिकॉम एक्ट के सहारे किस तरह आपके फोन को निशाना बना सकती है? इन सबके बारे में जानिए इस वीडियो में।
    Mostra di più Mostra meno
    28 min
  • क्यों लिखना पड़ता है मुसलमान को ठेले और दुकान पर अपना नाम
    Aug 23 2024
    July 18, 2024, 11:42AM July 18, 2024, 11:42AM क्या आपको पता है कि मुज़फ़्फ़रनगर के ही एक सब्जी विक्रेता मोहम्मद यासीन ने 1950 में व्यवसाय करने की स्वतंत्रता के अधिकार का पहला मुकदमा जीता था और वह भी सुप्रीम कोर्ट का। इस केस का आज मुज़फ़्फ़रनगर में ठेले पर मुस्लिम नाम लिखने के विवाद से गहरा संबंध है। जब एक दुकानदार से कहा जाए कि वह अपने मुस्लिम नाम को बड़ा कर लिखे तो बाज़ार में उसे अलग-थलग किया जा रहा है। यह उसका चुनाव नहीं है। उससे कहा जा रहा है। यह अपने आप में आर्थिक बहिष्कार का मामला हो जाता है। मुज़फ़्फ़रनगर का प्रशासन भले कहे कि यह व्यवस्था के लिए किया जा रहा है क्योंकि कांवड़ यात्री कई बार भ्रम में पड़ जाते हैं और विवाद हो जाता है। कांवड़ लेकर जाने वाले यात्री असहिष्णु नहीं होते हैं। उनका ध्यान तो यात्रा पूरी करने में होता है। जब मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ यात्रियों पर फूल माला बरसाते हैं तो कोई रास्ता नहीं बदल लेता है। इस वीडियो को पूरा देखिए।
    Mostra di più Mostra meno
    24 min
  • एक और रेल दुर्घटना, रेल मंत्री जवाबदेही क्यों नहीं लेते हैं
    Aug 23 2024
    July 18, 2024, 03:02PM July 18, 2024, 03:02PM यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन पलट गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा और रख- रखाव को लेकर फिर से बहस होने लगी है। इस वीडियो में सारे मुद्दों पर बातचीत है।
    Mostra di più Mostra meno
    15 min
  • IAS पूजा ने किया था फ्राड, UPSC की जांच में पाया
    Aug 23 2024
    July 19, 2024, 02:35PM July 19, 2024, 02:35PM UPSC ने पूजा खेड़कर के मामले की जांच की है, पाया है कि परीक्षा देने की बारी का अधिक बार इस्तेमाल किया और इसके लिए कई बार नाम, पता, नंबर सब बदलती रही। फर्ज़ी दस्तावेज़ लगाए। लेकिन यह मामला पूजा खेड़कर तक नहीं रूकता है। UPSC में EWS, OBC और विकलांगता कोटा में फ्राड के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई मामलों में ऐसा दावा किया जा रहा है। UPSC को इसकी भी जांच करनी पड़ेगी वर्ना इस परीक्षा से अगर भरोसा हिल गया तब कुछ नहीं बचेगा। वीडियो देखिए।
    Mostra di più Mostra meno
    15 min
  • ठेलों पर नाम लिखने का आदेश वापिस, मगर पहचान चिपक गई
    Aug 23 2024
    July 22, 2024, 02:21PM July 22, 2024, 02:21PM ऐंटी मुस्लिम राजनीति ने हिंदी प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई के मुद्दे और नौजवानों की रोज़गार की माँग पर हिंदू होने का गर्व भारी पड़ता रहे इसके लिए तरह-तरह के प्रपंच गढ़े जाते हैं। ऐसे ही एक बोगस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट ने समाप्त कर दिया है। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस द्वारा ठेलों और खाने की जगहों पर नाम लिखने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। यह संविधान की जीत तो है, मगर सच यही है कि इस आदेश के बाद इन इलाक़ों में काम करने वाले लोगों की पहचान को सार्वजनिक कर उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है।
    Mostra di più Mostra meno
    14 min
  • 10 लाख वोटों से जीतने वाले की कहानी
    Aug 23 2024
    June 05, 2024, 02:13PM June 05, 2024, 02:13PM रक़ीबुल हुसैन असम की राजनीति के पुराने नेता हैं।छह बार के विधायक रहे हैं। एक नये क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं औऱ दस लाख से अधिक मतों से जीत जाते हैं। उनकी राजनीति की कहानी जानिए इस वीडियो में।
    Mostra di più Mostra meno
    12 min