महाभारत: धर्म युद्ध की अमर कहानी copertina

महाभारत: धर्म युद्ध की अमर कहानी

महाभारत: धर्म युद्ध की अमर कहानी

Di: Sachin bhiwre
Ascolta gratuitamente

A proposito di questo titolo

महाभारत: धर्म युद्ध की अमर कहानी" एक ऐसा पॉडकास्ट है जो आपको ले चलता है महाभारत की उस विराट गाथा की ओर, जिसने हमारे इतिहास, संस्कृति और जीवन दर्शन को गहराई से प्रभावित किया है यह पॉडकास्ट महाभारत के हर छोटे-बड़े प्रसंग को indepth तरीके से नहीं, बल्कि एक ओवरव्यू और रीविजन की तरह प्रस्तुत करता है। इसमें आपको महाभारत के महत्वपूर्ण पात्रों की कहानियाँ, उनके निर्णय, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और धर्म-अधर्म के संघर्ष को सुनने का मौका मिलेगाआने वाले समय में हम एक नई सीरीज़ भी लेकर आएंगे, जिसमें हर किरदार को गहराई से समझाया जाएगा। लेकिन फिलहाल, यह पॉडकास्ट आपको महाभारत की एक झलक और उसके मुख्य प्रसंगों का सSachin bhiwre Spiritualità
  • E7: शांति दूत: कृष्ण की अंतिम कोशिश और युद्ध की घोषणा
    Oct 18 2025

    एपिसोड 7: शांति दूत — कृष्ण की अंतिम कोशिश और युद्ध की घोषणा

    जब 13 वर्षों का वनवास समाप्त हुआ, पांडवों ने अपने अधिकार की मांग की — लेकिन धर्मराज युधिष्ठिर ने पहले शांति का मार्ग चुना। भगवान कृष्ण स्वयं शांति दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे, ताकि इस विनाशकारी युद्ध को टाला जा सके।

    पर दुर्योधन के अहंकार ने सबकुछ बदल दिया। उसने कृष्ण का संदेश ठुकरा दिया, यहाँ तक कि उन्हें बंदी बनाने की कोशिश की! तभी भगवान ने अपना विश्वरूप दिखाया — एक ऐसा दिव्य दर्शन जिसने पूरी सभा को कंपा दिया।

    यह एपिसोड उस क्षण की गाथा है जब शांति की अंतिम कोशिश विफल होती है, और कुरुक्षेत्र के युद्ध की घोषणा हो जाती है। जानिए कैसे अहंकार, धर्म और भाग्य एक साथ टकराए और इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाई की नींव रखी गई।

    Mostra di più Mostra meno
    8 min
  • E6: वनवास: 13 साल की कठिन परीक्षा और अज्ञातवास
    Oct 16 2025

    एपिसोड 6: वनवास और अज्ञातवास – धैर्य, साहस और पहचान की परीक्षा
    इस एपिसोड में जानिए पांडवों के 13 साल के कठिन वनवास और एक साल के अज्ञातवास की कहानी — जहाँ उन्होंने अपने राजसी जीवन को त्यागकर तप, संघर्ष और संयम का मार्ग चुना। भीम का कीचक वध, अर्जुन की दिव्य अस्त्र-प्राप्ति और द्रौपदी का साहस — हर घटना इस बात का प्रमाण है कि सच्चे धर्मपथ पर चलने वाला कभी हारता नहीं।

    Mostra di più Mostra meno
    6 min
  • E5 द्यूत क्रीड़ा: वह जुआ जिसने सब कुछ दाँव पर लगा दिया
    Sep 22 2025

    एपिसोड 5: द्यूत क्रीड़ा – वह जुआ जिसने सब कुछ दाँव पर लगा दिया
    इस एपिसोड में जानिए कैसे शकुनि की चालाकी और युधिष्ठिर की कमजोरी ने पांडवों का राजपाट, भाई और यहाँ तक कि द्रौपदी तक दाँव पर लगवा दिया। द्रौपदी के अपमान से लेकर कृष्ण की चमत्कारिक रक्षा तक, और फिर पांडवों के 13 साल के वनवास की शुरुआत तक की ये घटना महाभारत का सबसे निर्णायक मोड़ बन गई।

    Mostra di più Mostra meno
    6 min
Ancora nessuna recensione